Friday, July, 04,2025

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अक्करा (घाना): पीएम नरेंद्र मोदी को घाना सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक सम्मान 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें उनकी 'प्रतिष्ठित शासनकला और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व' के लिए प्रदान किया गया। घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस सम्मान को लेकर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ बाना' से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों के लिए है और मैं इसे उनके नाम समर्पित करता हूं।

भारत, घाना के साथ एक भरोसेमंद भागीदार बना रहेगा

मोदी ने पुरस्कार को भारत और घाना के ऐतिहासिक संबंधों, युवाओं की आकांक्षाओं और साझा सांस्कृतिक विविधता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान एक नई जिम्मेदारी भी सीपता है। दोनों देशों की मजबूत मित्रता को और गहरा करने की। भारत, धाना के साथ एक भरोसेमंद भागीदार बना रहेगा। यह सम्मान मोदी की वैश्विक भूमिका और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता है। इससे पहले यह सम्मान नेल्सन मंडेला, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, कोफी अन्नान, किंग मोहम्मद चतुर्थ और प्रिंस चार्ल्स जैसे नेताओं को भी मिल चुका है।

मोदी का ऐलान... मजबूत भारत बनेगा वैश्विक समृद्धि का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत भारत एक अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत वैश्विक स्थिरता का मजबूत स्तंभ है। भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और इसकी नींव स्थिर राजनीति और कुशल शासन पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि उसकी आवाज के बिना वैश्विक प्रगति संभव नहीं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई। मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी, जनसांख्यिकी बदलाव और ग्लोबल साउथ का उदय इस बदलाव को गति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका को रेखांकित करती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery