Tuesday, April, 22,2025

हिंद महासागर वैश्विक जीवन रेखा... विकास के प्रयास जरूरी

मस्कट : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि हिंद महासागर असल में वैश्विक जीवन रेखा है और क्षेत्र के विकास एवं सुरक्षा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने समन्वित प्रयास करने की अपील की।

जयशंकर मस्कट में आठवें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। सत्र का विषय था 'समुद्री साझेदारी के नए क्षितिज की यात्रा।' जयशंकर ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक मामलों में काफी उथल-पुथल हो रही है। महासागर के दोनों छोर पर यह उथल-पुथल आज अपने चरम पर है। पश्चिम एशिया में एक गंभीर संघर्ष चल रहा है, जिसके और अधिक बढ़ने और जटिल होने की संभावना है। दूसरी ओर, हिंद प्रशांत क्षेत्र में अत्यधिक तनाव और जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखी जा रही है। जयशंकर ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' के अन्य हिस्सों की तरह, हिंद महासागर के देशों को भी संसाधनों की कमी और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि हम इतिहास, भूगोल, विकास, राजनीति या संस्कृति के संदर्भ में एक विविध समूह हैं। लेकिन जो चीज हमें एकजुट करती है, वह है हिंद महासागर क्षेत्र के कल्याण के लिए एक समान प्रतिबद्धता। उन्होंने कहा, अस्थिर और अनिश्चित युग में, हम स्थिरता और सुरक्षा को आधार मानते हैं। लेकिन इसके अलावा, महत्वाकांक्षाएं और आकांक्षाएं हैं जिन्हें हम प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। जब हम एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे, अपनी ताकतों को बढ़ाएंगे और अपनी नीतियों में समन्वय करेंगे, तो उन्हें प्राप्त करना आसान हो जाएगा।"

ओमान के विदेश मंत्री के साथ निवेश व ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा

जयशंकर ने रविवार को ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी के साथ व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से प्रतीक चिह्न जारी किया। उन्होंने 'मांडवी टू मस्कटः इंडियन कम्युनिटी एंड शेयर्ड हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड ओमान' नामक एक पुस्तक का भी संयुक्त रूप से विमोचन किया। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच'एक्स' पर पोस्ट में कहा व्यापार, निवेश और ऊर्जा पर परस्पर सहयोग पर हमने व्यापक चर्चा की।

कई और देशों के विदेश मंत्रियों से भेंट

बाद में जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से भी भेंट की। इसके अलावा ब्रुनेई के विदेश मंत्री दातो एरीवान पेहिन यूसुफ के साथ भी गर्मजोशी से भेंटवार्ता की। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। जयशंकर ने अपने भूटानी समकक्ष डी एन धुंग्येल से मुलाकात की और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के बारे में बातचीत की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery