Friday, September, 26,2025

भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

लंदन: भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर गुरुवार को ऐतिहासिक समझौता हुआ है। इस डील के तहत अब भारत और UK एक-दूसरे के अधिकतर उत्पादों पर टैरिफ कम या खत्म कर देंगे। इससे ब्रिटेन से आने वाली महंगी चीजें भारत में सस्ती होंगी और भारतीय उत्पादों का UK में निर्यात ज्यादा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की मौजूदगी में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलने, 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर शुल्क श्रेणियां खत्म होने, रोजगार के सृजन और ब्रिटिश व्हिस्की, कार एवं कई अन्य वस्तुओं पर शुल्क घटाने का रास्ता साफ होगा। पीएम मोदी देर रात मालदीव के लिए रवाना हो गए।

रिश्तों में नया युगः मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 'भारत-ब्रिटेन संबंधों में ऐतिहासिक दिन' बताते हुए युवाओं, किसानों, मछुआरों और MSME के लिए लाभकारी बताया। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के रिश्तों में एक नया युग जुड़ गया है। मोदी और स्टार्मर ने आतंकवाद, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी सहमति जताई। साथ ही, दोनों देशों ने 'विजन 2035' के तहत रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का संकल्प लिया।

भारत में क्या होगा सस्ता ?

इस समझौते से ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी कटौती होगी।

  • व्हिस्की और जिनः इन पर टैरिफ 150% से घटकर 75% और फिर 10 वर्षों में 40% तक आएगा।
  • लग्जरी कारें: जैसे जगुआर और रोल्स रॉयस, इन पर शुल्क 100% से घटकर कोटा सिस्टम में 10% तक आ जाएगा।
  • फैशन आइटम्स, कपड़े और फुटवियरः ब्रांडेड यूके प्रोडक्ट्स अब 10-20% तक सस्ते हो सकते हैं।
  • खाद्य और पेय पदार्थः सैल्मन, लैंब, बिस्किट, चॉकलेट आदि पर भी टैरिफ में कमी।
  • मेडिकल डिवाइस और कॉस्मेटिक्सः इन पर शुल्क 15% से घटाकर 3% कर दिया जाएगा।

भारत को क्या फायदे होंगे ?

भारत के 99% उत्पाद यूके में अब शून्य शुल्क पर जा सकेंगे। इससे टेक्सटाइल, चमड़ा, जेम्स-ज्वेलरी, फिशरी और इंजीनियरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। भारत के 6 करोड़ MSMEs को अब यूके में नए मार्केट और बेहतर प्रॉफिट मार्जिन मिलेंगे। खासतौर पर कपड़ा और चमड़ा उद्योग जैसे लेबर-इंटेंसिव क्षेत्रों में हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी। ब्रिटेन की कंपनियां भारत में ग्रीन टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और IT सेक्टर में निवेश बढ़ाएंगी। वर्तमान में भारत-UK व्यापार करीब $60 बिलियन है। यह 2030 तक दोगुना होकर $120 बिलियन तक पहुंच सकता है।

यह समझौता कब लागू होगा?

24 जुलाई 2025 को यह FTA साइन हुआ है, लेकिन इसे पूरी तरह लागू होने में करीब एक साल लग सकता है। इसकी वजह यह है कि UK की संसद से मंजूरी अब भी बाकी है, जबकि भारत की कैबिनेट इसे मंजूरी दे चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery