Saturday, April, 19,2025

वेस्ट इंडीज विवि में आयुर्वेद चेयर की फिर से स्थापना का आह्वान

न्यूयॉर्क:  त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय उच्चायोग ने आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिवहन और कार्य मंत्री रोहन सिननन थे। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों, चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवरों, आध्यात्मिक संगठनों और भारतीय प्रवासी समुदाय ने सक्रिय भागीदारी की।

उच्चायुक्त डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने आयुर्वेद के समग्र कल्याण विज्ञान के रूप में महत्व और इसकी बढ़ती वैश्विक स्वीकृति पर जोर दिया। उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार से वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय (यू डब्ल्यूआई) में आयुर्वेद चेयर को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया, जिससे इस प्राचीन विधा में अनुसंधान और सहयोग को प्रोत्साहन मिल सके।

 

दत्तात्रेय योग केंद्र में भजन संध्या
त्रिनिदाद के कारापाचिमा में दत्तात्रेय योग केंद्र में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उच्चायुक्त डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित, ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर, न्यूयॉर्क के संस्थापक प्रेम भंडारी, रुद्रनाथ इंदरसिंह (कुवा नॉर्थ), रवि रतिराम (कुवा साउथ), और स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद, स्वामी सर्वलोकानंद जी और स्वामी ब्रह्मदेव समेत कई कई प्रमुख आध्यात्मिक नेता उपस्थित थे। डॉ. राजपुरोहित ने घोषणा की कि त्रिनिदाद में जल्द ही जयपुर फुट कैंप का आयोजन किया जाएगा। राम जन्मभूमि स्थापना समिति के अध्यक्ष अमित अलाघ ने प्रेम भंडारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

जयपुर फुट 42 देशों में 22 लाख लोगों के लिए बना संबल
जयपुर फुट यूएसए, न्यूयॉर्क के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद भारत का विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार है, जो स्वास्थ्य, संतुलन और सामंजस्य को प्रोत्साहित करता है। भंडारी ने जयपुर फुट यूएसए की मातृ संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के मानवीय प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

यह संगठन 1975 में पद्मभूषण डी. आर. मेहता द्वारा स्थापित किया गया था और तब से 42 देशों में 114 अंतरराष्ट्रीय शिविरों के माध्यम से 22 लाख से अधिक दिव्यांग लोगों के जीवन को बदल चुका है। इस कार्यक्रम में ब्रह्म विद्या पीठम इंटरनेशनल (त्रिनिदाद) के स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद और रामकृष्ण मिशन (नई दिल्ली) के स्वामी सर्वलोकानंद ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने आयुर्वेद के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, ब्रायडन पीआई लिमिटेड द्वारा आयोजित एक आयुर्वेद प्रदर्शनी में हिमालय जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन किया गया

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery