Monday, August, 11,2025

प्रोजेक्ट लायन की सफलता के पीछे पीएम मोदी का नेतृत्वः यादव

नई दिल्ली: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के बरदा वन्यजीव अभयारण्य में रविवार को विश्व शेर दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की।

इस अवसर पर गुजरात के वन मंत्री मुलुभाई बेरा, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत में एशियाई शेरों की उल्लेखनीय वृद्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि 2020 में 674 से बढ़कर 2025 में शेरों की संख्या 891 हो गई है, जो 32% की वृद्धि है। उन्होंने इसे संरक्षण की अद्भुत सफलता बताते हुए इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए गए प्रोजेक्ट लॉयन को दिया। यादव ने कहा कि पिछले एक दशक में शेरों की आबादी दोगुनी हुई है, जिससे वैश्विक वन्यजीव संरक्षण को नई आशा मिली है।

केंद्रीय मंत्री यादव ने इस सफलता की कहानी में उनकी भूमिका के लिए प्रत्येक वन अधिकारी, वन्यजीव प्रेमी और पर्यावरण प्रेमी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हो रही है कि यह उल्लेखनीय प्रगति सामूहिक इच्छाशक्ति, समर्पण और सह-अस्तित्व पर आधारित नीतियों से ही संभव हो पाई है। यादव ने एक ऐसे विकसित भारत के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, जहां मानव और वन्यजीव एक साथ फल-फूल सकें तथा यह सुनिश्चित हो कि संरक्षण की गतिm आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जारी रहे।

शेरों के संरक्षण व इको-टूरिज्म के लिए 180 करोड़

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात, एशियाई शेरों के वैश्विक घर के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने 180 करोड़ रुपए की लागत से नए आवास, उन्नत पशु चिकित्सा सुविधाएं और इको-टूरिज्म अवसंरचना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 143 साल बाद शेर बरदा क्षेत्र में लौटे हैं, जिससे पारिस्थितिक संतुलन बहाल हुआ है। कार्यक्रम में वन्यजीव रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाई गई और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery