Tuesday, August, 12,2025

जस्टिस वर्मा केस में तुरंत FIR हो: धनखड़

नई दिल्ली:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर अधजले नोटों के बोरों की बरामदगी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस मामले को न्यायपालिका की नींव को झकझोरने वाला करार देते हुए तत्काल FIR दर्ज करने की आवश्यकता बताई। धनखड़ ने सोमवार को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज के एक सेमिनार में कहा, यह केवल एक चिंताजनक घटना नहीं है, बल्कि इससे हमारी न्यायिक व्यवस्था की नींव पर प्रश्नचिह्न लगता है। हमें यह जानना होगा कि यह नकदी कहां से आई, किसकी है और इसका उद्देश्य क्या था? उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार इस मामले में कार्रवाई करने में विवश है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का एक पुराना फैसला न्यायाधीशों पर तत्काल FIR दर्ज करने की अनुमति नहीं देता।

रिटायरमेंट के बाद की नियुक्तियों पर भी उठे सवाल

धनखड़ ने न्यायपालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन जब इस तरह की घटनाएं सामने आती है तो हमें सच का सामना करना होगा। उपराष्ट्रपति ने रिटायरमेंट के बाद जजों को दी जाने वाली सरकारी नियुक्तियों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि अन्य संवैधानिक संस्थाओं के सदस्यों को ऐसी सुविधा नहीं मिलती, तो जजो को क्यो?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery