Tuesday, August, 12,2025

लीडरशिप समिट से निकला विकसित भारत का रोडमैप

नई दिल्ली: भारत 24 "विकसित भारतः लीडरशिप समिट 2025' ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से भी आत्मनिर्भर और अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम में प्रस्तुत योजनाएं, विचार और प्रतिबद्धताएं निश्चित रूप से देश को एक सशक्त, समावेशी और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगी। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत की सरकार, नीति-निर्माता और प्रशासनिक तंत्र एक समग्र और समावेशी विकास मॉडल की ओर तेजी से अग्रसर हैं। चाहे वह सड़क निर्माण हो, पेयजल प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट में नवाचार, संस्कृति का वैश्विकरण हो या पर्यावरण संरक्षण सभी दिशाओं में भारत मजबूत कदम उठा रहा है।

शिक्षित युवा, विकसित छत्तीसगढ़ः अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य में युवाओं के लिए की जा रही पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जिला मुख्यालयों और नगर पालिकाओं में आधुनिक केंद्रीय पुस्तकालय स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रयास निकट भविष्य में "विकसित छत्तीसगढ़" की नींव मजबूत करेगा।

हरित ऊर्जा में भारत की क्रांतिः नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इथेनॉल, मेथनॉल, बायोडीजल, ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से एक बड़ा हरित ऊर्जा स्वोल्यूशन आने वाला है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही नई तकनीक वाली इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने जा रही है, जिनमें 135 सीटें होंगी, वातानुकूलन होगा और वे केवल 30 सेकंड में 40 किलोमीटर चार्ज हो सकेगी। इन बसों में एग्जीक्यूटिव सीटे, जलपान और पर्सनल टीवी जैसी सुविधाएं होंगी। गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि उनका लक्ष्य ग्रामीण, आदिवासी और कृषि क्षेत्रों में टिकाऊ विकास को गति देना है।

विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलनः यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत के लिए केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शहरी प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है और इसके समाधान के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 131 शहरों का चयन किया है। इन शहरों की प्रगति पर नजर रखने के लिए अब नियमित रैकिंग प्रणाली अपनाई गई है, जिससे स्थायी और पारदर्शी प्रवास सुनिश्चित हों।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery