Tuesday, August, 12,2025

मोदी के सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट हुए शीर्ष नेता

नई दिल्ली: देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए, राजधानी दिल्ली के होटल ताज, मानसिंह रोड पर भारत 24 न्यूज चैनल की ओर से 'विकसित भारतः लीडरशिप समिट 2025' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष नेता और नीति निर्माता एकत्रित हुए ताकि भारत की प्रगति के रोडमैप पर व्यापक चर्चा की जा सके। सम्मेलन में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल (मुख्य अतिथि), केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भारत 24 के सीईओ और प्रधान संपादक डॉ. जगदीश चंद्र और फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ व प्रबंध संपादक पवन अरोड़ा शामिल थे।

जल रणनीति में निर्णायक बदलाव: सी.आर. पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब कोई भी देश, विशेष रूप से पाकिस्तान, भारत को जल जैसे मुद्दों पर धमका नहीं सकता। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जो पानी अब तक पाकिस्तान की ओर बहता था, उसे भारत में मोड़कर जरूरतमंद राज्यों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि बीते आठ महीनों में देशभर में 32 लाख जल संरचनाओं का निर्माण हुआ है। साथ ही, 33 राज्यों के 506 जिलों में वर्षा जल संचयन की परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पहले गुजरात मॉडल थी, लेकिन अब यह पूरे देश में लागू की जा रही है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने केंद्रीय मंत्रियों को 'विकसित भारत' मिशन के स्तंभ बताया

भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों की भूमिका की सराहना की और उन्हें 'विकसित भारत' मिशन के स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि सी.आर. पाटिल एक कुशल नेता है, जो पार्टी और शासन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सूरत को स्वच्छता में अव्वल बनाने का श्रेय भी पाटिल की प्रतिबद्धता को दिया। नितिन गडकरी को उन्होंने देश की सड़क क्रांति का शिल्पकार बताया और कहा कि वे अपने कार्य के प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, न कि केवल पद के लिएश गजेन्द्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव के विषय में डॉ. चंद्र ने कहा कि वे दूरदर्शी और सक्रिय नेतृत्व के प्रतीक हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन ला रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन ने देश की नीतिगत दिशा को रेखांकित करते हुए यह स्पष्ट किया कि 'विकसित भारत' केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक साझा संकल्प है, जिसमें नीति, नवाचार और नेतृत्व की त्रिमूर्ति से भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का सपना साकार किया जा रहा है।

वैश्विक विकास में भारत की भूमिकाः गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक सौच को रेखांकित करते हुए बताया कि भारत ने यूनेस्को को 10 लाख डॉलर की सहायता राशि देने का संकल्प लिया है, जिससे अविकसित देशो के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत, विकासशील देशों के साथ सहयोग बढ़ाकर वैश्विक मंच पर 'विकसित भारत' के सपने को साझा कर रहा है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery