Friday, September, 26,2025

NDA उम्मीदवार की जीत तय !

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने से रिक्त हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान मंगलवार को होगा। इस चुनाव में केवल दो उम्मीदवारों बी. सुदर्शन रेड्डी और सी.पी. राधाकृष्णन के बीच मुकाबला होगा। एक ओर जहां सी. पी. राधाकृष्णन, महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं बी. सुदर्शन रेड्डी (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश) को इंडिया ब्लॉक (विपक्षी गठबंधन) द्वारा संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद, उसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम तुरंत घोषित कर दिया जाएगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव में सांसदों का गणित

वर्तमान में लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 240 सांसद हैं, यानी संसद में कुल 782 सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के लिए 392 मतों की जरूरत है। एनडीए ने 405 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। इसमें लोकसभा के 293 और राज्यसभा के 112 सदस्य हैं। वहीं विपक्ष का लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर 355 सांसदों के समर्थन का दावा है। ऐसे में विपक्ष बहुमत से 37 सांसद दूर है। इस में अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो एनडीए के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery