Friday, September, 26,2025

वेदांता ने महिला शक्ति को बढ़ाया आगे

नई दिल्ली: खनन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेदांता लिमिटेड (NSE: VEDL) ने समूह में कार्यरत भारत की सबसे बड़ी महिला अंडरग्राउंड खनन टीम का उत्सव मनाया। वेदांता और हिंदुस्तान जिंक ने 2019 में भारत में पहली बार महिलाओं को अंडरग्राउंड खनन में शामिल किया था। कंपनी के विभिन्न व्यवसायों में 550 से अधिक महिलाएं कोर खनन कार्यों में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर, नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर-वेदांता लिमिटेड एण्ड चेयरपर्सन हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि वेदांता में महिला नेतृत्व विकास आज भारत में सतत विकास का प्रमुख केंद्र बन गया है और हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहली भूमिगत महिला खनिकों से लेकर देश की पहली महिला रेस्क्यू टीम तक वेदांता की महिलाएं हर सीमाओं को तोड़ रही हैं। प्रगतिशील नीतियों के माध्यम से हम इस प्रतिभाशाली महिला शक्ति को सशक्त बनाना और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं जहां हर व्यक्ति को एक सार्थक और स्थायी बदलाव लाने का अवसर मिलता है।

राजस्थान में जावर ग्रुप ऑफ माइन्स से देश की पहली भूमिगत महिला खान मैनेजर संध्या रसकतला ने इस क्षेत्र में अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा, हम सभी एक साथ मिलकर सीखते हैं, काम करते हैं और आगे बढ़ते हैं। यहां का माहौल हमें व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में पूरा सहयोग प्रदान करता है। समूह के अनुसार 22% से अधिक जेंडर डाइवर्सिटी के साथ, वेदांता के कार्यबल में 3,000 से अधिक महिला कर्मचारी शामिल हैं, जो इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery