Tuesday, November, 25,2025

1937 में वंदे मातरम् के छंद हटाना विभाजनकारी सोच की शुरुआत: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 1937 में 'वंदे मातरम्' के महत्वपूर्ण छंदों को हटाया जाना देश में विभाजनकारी मानसिकता की शुरुआत थी, जो आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उस फैसले ने न केवल गीत की आत्मा को आहत किया, बल्कि बंटवारे के बीज भी बो दिए। मोदी ने यह बात 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरणोत्सव के शुभारंभ समारोह में कही। इसअवसर पर उन्होंने स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा था। 1937 में इसके प्रमुख छंद हटाए गए, जो राष्ट्र की एकता पर आघात था। आज की पीढ़ी को यह समझना होगा कि यह अन्याय क्यों हुआ।' मोदी ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल गीत नहीं, बल्कि भारत मां के प्रति श्रद्धा और समर्पण का मंत्र है। उन्होंने कहा, 'यह शब्द, यह मंत्र, यह ऊर्जा हमें हमारे इतिहास से जोड़ता है और भविष्य के लिए नई शक्ति देता है।'

वंदे मातरम् हमें नई प्रेरणा देता है

मोदी ने कहा कि भारत में राष्ट्र को मां के रूप में पूजने की परंपरा ने स्वतंत्रता आंदोलन को एक गहरा भावनात्मक आधार दिया। भारत में मां जन्म देने वाली, पालन करने वाली और वाली बुराई का नाश करने होती है। यही विचार हमें एकता और बल देता है। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा।

स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा

पीएम ने कहा कि 'वंदे मातरम्' के पहले ही शब्द ने औपनिवेशिक मानसिकता को चुनौती दी। बंकिम चंद्र ने एक ऐसे समृद्ध भारत का सपना दिखाया जो अपने "सुजलाम सुफलाम' स्वरूप को पुनर्जीवित कर सकता है। मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि जब आतंकवाद के खिलाफ भारत ने कार्रवाई की, तब देश ने फिर से मां भारती की 'दुर्गा शक्ति' को साकार किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery