Friday, September, 26,2025

15 अक्टूबर के बाद दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: वैष्णव

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि नियमित सेवा के लिए 15 अक्टूबर तक दूसरी ट्रेन तैयार हो जाने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाऐगी। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक परीक्षणों और जांच के बाद, एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली के शकूर बस्ती कोचिंग डिपो में लॉन्च के लिए तैयार है। वैष्णव ने मीडिया को बताया कि दूसरी ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है और यह संभवतः 15 अक्टूबर 2025 तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रेन एक साथ चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि नियमित सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए दूसरी ट्रेन जरूरी है। इसलिए हम दूसरी 'रेक' का इंतजार कर रहे हैं। यह मिल जाए, तो हम कोई भी मार्ग तय करेंगे और परिचालन शुरू करेंगे।

नई दिल्ली-पटना के बीच ट्रेन शुरू होने की संभावना

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये ट्रेनें नई दिल्ली और पटना के बीच शुरू की जाएंगी, क्योंकि बिहार में कुछ हफ्तों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वैष्णव ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्ट के साथ मीडिया को पंजाब में मौजूदा और आगामी रेल परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत 30 स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है।

नई दिल्ली-फिरोजपुर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी प्रस्ताव

वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी प्रस्ताव किया है, जो फरीदकोट, बठिंडा (पश्चिम), धुरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशनों को कवर करेगी। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। वैष्णव ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी देने का अनुरोध करूंगा। वैष्णव ने बताया कि राजपुरा और मोहाली के बीच बनने वाली 18 किलोमीटर लंबी लाइन क्षेत्र को अंबाला-अमृतसर मुख्य लाइन पर सबसे छोटे मार्ग से चंडीगढ़ से जोड़ेगी। राजपुरा और मोहाली के बीच सीधा संपर्क प्रदान करने और यात्रा दूरी को लगभग 66 किलोमीटर कम करने के अलावा, यह रेल संपर्क मौजूदा राजपुरा-अंबाला मार्ग पर यातायात को भी आसान बनाएगा और अंबाला-मोरिंडा लिंक को छोटा करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery