Thursday, February, 26,2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने देश के 25 चेंजमेकर्स में दर्ज कराया अपना नाम

नई दिल्ली: ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने वर्ष 2025 के लिए देश के 25 सर्वश्रेष्ठ ब्यूरोक्रेट्स की प्रतिष्ठित सूची जारी की है। इन अधिकारियों ने नीतियों को जमीन पर उतारने, सेवा वितरण सुधारने, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और समावेशी शासन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सूची में दूसरे स्थान पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। 1989 बैच के राजस्थान कैडर के इस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने नवंबर 2025 में मुख्य सचिव का पदभार संभाला। केंद्र में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव के रूप में उन्होंने सीपीग्राम्स शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत किया। 2019 से 2025 तक 1.15 करोड़ से अधिक शिकायतों का निपटारा हुआ और औसत निपटारा समय 28 दिन से घटकर जुलाई 2025 में मात्र 16 दिन रह गया।

राजस्थान में मुख्य सचिव के रूप में श्रीनिवास ने डेटा-आधारित शासन, पीएम-कुसुम ऊर्जा सुधार और 'विकसित  राजस्थान 2047' रोडमैप को गति दी। उनकी दूरदर्शिता से राज्य में नागरिक-केंद्रित प्रशासन मजबूत हुआ। हाल ही में उन्हें इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज का अध्यक्ष चुना गया, जो उनके वैश्विक प्रशासनिक नेतृत्व का प्रमाण है।

श्रीनिवास का कॅरिअर तीन दशक से अधिक का है। वे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, पारदर्शी शासन और आम नागरिक तक विकास पहुंचाने के प्रतीक बन गए हैं। उनकी सफलता साबित करती है कि सच्ची ब्यूरोक्रेसी वह है, जो नीतियों को जन-जन तक पहुंचाती है। ब्यूरोक्रेट्स इंडिया की इस सूची में उनका स्थान पूरे देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery