Tuesday, August, 12,2025

भारत-अमेरिका में फिलहाल हो सकती है मिनी ट्रेड डील

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एशिया में अपने दो महत्वपूर्ण सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया, लेकिन भारत को फिलहाल इस घोषणा से अलग रखा गया है। इससे भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटका द्विपक्षीय व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना बढ़ गई है। मीडिया रिपोटों के अनुसार दोनों देशों में अगले 24 से 48 घंटे में छोटा व्यापार समझौता हो सकता है। वहीं 9 जुलाई को द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी दोनों देशों के बीच आगे चर्चा शुरू होने की उम्मीद है। छोटे व्यापार समझौते (मिनी ट्रेड डील) में औसत टैरिफ को 10 फीसदी के आस-पास रखा जा सकता है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के बाद गत दिनों ही स्वदेश लौटा है।

अमेरिका ने भारत समेत लगभग 2 दर्जन देशों पर पूर्व में टैरिफ लगाया था। इसके बाद अमेरिका ने 90 दिन की छूट दी थी, जिसकी अवधि 9 जुलाई को खत्म हो रही है। सीएनबीसी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों देशों की मिनी ट्रेड डील में भारत के कुछ लेबर इंटेंसिव प्रोडक्ट पर बात हो सकती है। इसके अलावा अमेरिका के कुछ कृषि उत्पादों पर टैक्स कम करने को लेकर भी फैसला किया जा सकता है। पूर्व में भी कुछ मीडिया रिपोटों में कहा गया था कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही छोटा व्यापार समझौता हो सकता है। अमेरिका की मांग थी कि भारत अपना बाजार अमेरिका के जेनेटिकली मोडिफाइड बीजों के लिए खोल दे। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका भारत के डेयरी और कृषि क्षेत्र में अपना दखल बढ़ाना चाहता है। वहीं भारत चाहता है कि जूते, कपड़े और चमड़े जैसे उत्पादों पर टैरिफ में छूट दी जाए। जून के महीने में फाइनल राउंड की बातचीत शुरू हो गई। वहीं अब अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट ने कहा कि अब दोनों देश डील के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो देश ब्रिक्स में हैं उन्हें 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का भी सामना करना पड़ सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery