Saturday, July, 25,2026

ट्रंप का फैसलाः आयातित वाहनों और कलपुर्जी पर 25% टैरिफ

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को विदेशी वाहनों और उनके कलपुर्जों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह नया टैरिफ तीन अप्रैल से लागू होगा। व्हाइट हाउस का दावा है कि इस फैसले से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन इसका सीधा असर वैश्विक वाहन आपूर्ति श्रृंखला और विदेशी कंपनियों के कारोबार पर पड़ेगा। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, यह निर्णय स्थायी है। इससे अमेरिकी कारखाने दोबारा खुलेंगे और हमारी कमजोर आपूर्ति श्रृंखला खत्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे सरकार को सालाना करीब 100 अरब डॉलर का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

टाटा मोटर्स के शेयर में 6% गिरावट

इस घोषणा के बाद वाहन क्षेत्र में हलचल मच गई। टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार को लगभग 6% तक गिर गए। टाटा की ब्रिटिश सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर को ट्रंप के इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। जेएलआर ने 2024 में वैश्विक स्तर पर करीब 4 लाख यूनिट्स बेची थीं, जिनमें से 22% (लगभग 88,000 वाहन) अमेरिका में बिके। कंपनी की प्रमुख उत्पादन यूनिट ब्रिटेन में है, जिससे वह अमेरिका में निर्यात करती है। ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी कंपनियों पर भी दबाव पड़ा है। जनरल मोटर्स के शेयरों में 3% और स्टेलांटिस (जीप व क्रिसलर की मूल कंपनी) के शेयरों में 3.6% की गिरावट देखी गई।

अमेरिका में बढ़ेगी नई कारों की कीमतें

पीटरसन इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ अर्थशास्त्री मैरी लवली ने चेताया कि इस फैसले से अमेरिकी बाजार में नई कारों की कीमतें बढ़ेंगी और उपभोक्ताओं के लिए विकल्प कम होंगे। उन्होंने कहा, पहले से ही औसतन नई कार की कीमत 49,000 डॉलर है। अगर टैक्स का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर डाला गया, तो यह कीमत 12,500 डॉलर और बढ़ सकती है।

भारत-अमेरिका बातचीत सकारात्मक दिशा में: गोयल

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने 'टाइम्स नाऊ' शिखर सम्मेलन में बताया कि यह समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा और भारत के हितों की रक्षा करेगा। गोयल ने कहा कि कृषि, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा जैसे क्षेत्रों के उद्योग इस समझौते को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की विकास यात्रा जारी रहेगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती देता रहेगा। गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery