Saturday, April, 12,2025

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष भारत दौरे पर पीएम मोदी से आज करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लिएन गुरुवार को भारत दौरे पर पहुंचीं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना है। उनके साथ यूरोपीय संघ (ईयू) के 27 सदस्य देशों के वरिष्ठ राजनीतिक नेता भी भारत आए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लिएन का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। लिएन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी, जिसमें भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा होगी। यूरोपीय संघ भारत से कारों, शराब और कृषि उत्पादों पर सीमा शुल्क कम करने का आग्रह कर सकता है। इस दौरान लिएन रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन में भारत की भूमिका पर भी चर्चा कर सकती हैं। साथ ही, यूरोपीय संघ भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। इस यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य नए रणनीतिक एजेंडा की रूपरेखा तैयार करना है, जिसे इस वर्ष के अंत में भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery