Wednesday, April, 23,2025

शक्ति टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे और अर्चित तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को 2024 की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष शक्ति दुबे ने परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक की डिग्री ली और राजनीति विज्ञान तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। हर्षिता गोयल ने एम.एस. विश्वविद्यालय, बड़ौदा से बी. कॉम किया और उन्होंने भी राजनीति विज्ञान को वैकल्पिक विषय चुना। वहीं, डोंगरे अर्चित पराग ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और दर्शनशास्त्र को अपना वैकल्पिक विषय चुना।

शीर्ष 25 में 11 महिलाएं और 14 पुरुष

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। टॉप 5 में तीन महिलाएं और टॉप 10 में चार महिलाएं शामिल हैं, जो महिलाओं की शक्ति और उनकी मेहनत को दर्शाता है। UPSC ने कहा कि इन शीर्ष उम्मीदवारों ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों से इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

टॉप 100 में राजस्थान के चार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में राजस्थान के अभ्यर्थियों ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने पहले ही प्रयास में पूरे राज्य में सर्वोच्च 20वीं रैंक हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया। बहरोड़ के हमींदपुर गांव निवासी उत्कर्ष यादव ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर 32वीं रैंक हासिल की है। उत्कर्ष ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है। वहीं, जयपुर के मनु गर्ग 91वीं और आदित्य आचार्य ने 96वीं रैंक के साथ अपनी मेहनत का परचम लहराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery