Monday, December, 15,2025

दिल्ली का भूगोल बदला, 11 से 13 हुई जिलों की संख्या

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक विशेष क्षेत्र है। यह भारत की राजधानी होने के साथ-साथ एक स्वशासित केंद्र शासित प्रदेश भी है। यहां की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अभी तक 11 जिलों में बांटा गया था, जिसे बढ़ाकर 13 कर दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-इससे शासन आसान और अधिक सुचारू होगा। राजधानी दिल्ली में अब तक 11 जिले थे, इनके नाम हैं सेंट्रल जिला, ईस्ट जिला, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट दिल्ली। सरकार ने पहले का एक जिला खत्म कर दिया है।

दिल्ली में ये होंगे 13 जिले

नई लिस्ट में तीन नए नाम शामिल हैं-ओल्ड दिल्ली, सेंट्रल नॉर्थ और आउटर दिल्ली। वहीं पुराने 11 नामों में से एक शाहदरा को हटा दिया है। इस तरह कुल 13 जिलों के नाम हैं साउथ ईस्ट, ओल्ड दिल्ली, नॉर्थ, न्यू दिल्ली, सेंट्रल, सेंट्रल नॉर्थ, साउथ वेस्ट, आउटर नॉर्थ, नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट, साउथ और वेस्ट है।

जिसे किसी ने नहीं किया, वो हमने किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि "दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने का यह निर्णय वर्षों से लंबित था, जिसे किसी भी सरकार ने निपटाने का प्रयास नहीं किया। हमारी सरकार ने मात्र 10 माह में इस लक्ष्य को पूरा कर दिखाया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन के विजन को धरातल पर उतारने का एक सशक्त उदाहरण है।"

सब-डिवीजन और रजिस्ट्रार संख्या बढ़ाई

नई संरचना के तहत 11 जिलों को बढ़ाकर 13 और 33 सब-डिविजन को बढ़ाकर 39 सब-डिविजन किया गया है। इससे अधिकारियों पर कार्यभार संतुलित होगा और नागरिकों को सेवाएँ अधिक त्वरित मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि संपत्ति पंजीकरण को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या 22 से बढ़ाकर 39 की जा रही है।

पहले भी हो चुका बदलाव

गौरतलब है कि पहले दिल्ली में सिर्फ एक जिला था, जिसकी सीमा और प्रशासनिक इकाई काफी बड़ी थी। बाद में समय-समय पर प्रशासनिक सुविधाओं के लिए इसे छोटे जिलों में विभाजित किया गया। 1997 में दिल्ली को 9 जिलों में बांटा गया। 2012 में इसे बढ़ाकर 11 जिलों में बदला गया। अब नए अपडेट के तहत इसकी संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery