Monday, December, 15,2025

कांग्रेस SIR से भाग रही, लोकतंत्र अब तक नहीं समझ पाई: त्रिवेदी

नई दिल्ली: चुनावी सुधारों पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आपत्ति जताने वाली कांग्रेस बीस साल में भी इसके लिए तैयार नहीं हुई।

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद चुनाव प्रक्रिया विकसित होती गई, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस और संप्रग सरकारों ने अपनी सुविधा के अनुसार नियमों में कई बार बदलाव किए। उन्होंने कहा कि राजग सरकार चुनावी बॉण्ड के जरिए चंदे में पारदर्शिता लाई, जबकि पहले के दौर में मतपत्र लूट, बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी जैसी घटनाएं आम थीं। आज ईवीएम और सीसीटीवी से चुनाव अधिक सुरक्षित हुए हैं।

निर्वाचन आयोग भाजपा सरकार की कठपुतलीः अजय माकन

राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद अजय माकन ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग समान अक्सर, पारदर्शिता और विश्वसनीयता जैसे लोकतंत्र के बुनियादी तत्वों को कमजोर कर रहा है। माकन ने कहा कि आयोग मशीन-पठनीय मतदाता सूची देने से इनकार कर रहा है, आईपी एड्रेस छिपा रहा है और 45 दिन में सबूत नष्ट कर देता है। उन्होंने हरियाणा और कर्नाटक के उदाहरण देते हुए मत प्रतिशत में अचानक बढ़ोतरी और जाली आवेदनों की जांच में सहयोग न मिलने पर सवाल उठाए।

शाह नर्वस थे, बहस की चुनौती का जवाब नहीं दिया: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बेहद 'नर्वस' नजर आए। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि अमित शाह मानसिक दबाव में दिखे और उनकी चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी के मुताबिक, उन्होंने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर गृह मंत्री से सीधी बहस की मांग की थी, लेकिन शाह ने इससे किनारा कर लिया। राहुल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि शाह गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे और उनकी बातों में आत्मविश्वास नहीं दिखा। बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल के हालिया तीन संवाददाता सम्मेलनों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया था। इस पर राहुल ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी थी। वहीं शाह ने सदन में कहा कि 30 साल के संसदीय अनुभव के आधार पर वह अपने बोलने का क्रम स्वयं तय करेंगे और किसी सदस्य की 'मुंसिफी' से संसद नहीं चल सकती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery