Monday, December, 15,2025

कांग्रेस ने वंदे मातरम् का सम्मान छीना, नेहरू ने किए समझौते

नई दिल्ली: वंदे मातरम् पर राज्यसभा में जारी विशेष चर्चा के दौरान गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदन में विस्तृतः जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में 80 से अधिक सांसदों ने अपने विचार रखे हैं, जो यह दशर्शाता है कि यह विषय आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् एक गीत भर नहीं, बल्कि एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक प्रण और मां भारती की साधना का प्रतीक है। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। संसद के शीतकालीन सत्र के प्रवें दिन नड्डा ने कहा कि वंदे मातरम् को कांग्रेस सरकारों ने उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश वंदे मातरम् के सम्मान की अपेक्षा कर रहा था, तब तत्कालीन शासक खासकर जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक दबावों के आगे झुककर इसकी उपेक्षा की। नड्डा ने कहा कि 1937 में नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस ने सांप्रदायिक दबाव में वंदे मातरम् के कई हिस्से हटा दिए, क्योंकि कुछ समूहों ने मां दुर्गा के रूप में भारत माता के चित्रण पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग द्वारा विरोध किए जाने पर कांग्रेस ने कदम-कदम पर समझौते किए, चाहे वह वंदे मातरम् हो, प्रांतों का विभाजन हो या स्वतंत्रता का स्वरूप। नड्डा ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस ने अपनी सुविधा के हिसाब से श्रेय लिया, पर जिम्मेदारी से हमेशा बचती रही। वंदे मातरम् के साथ किए गए "ऐतिहासिक अन्याय" के लिए उन्होंने सीधे तौर पर नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भारत के सांस्कृतिक गौरव से समझौता कांग्रेस की आदत रही है।

टीएमसी सांसद पर सदन में ई-सिगरेट पीने का आरोप

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। ठाकुर ने प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा कि देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है और सदन में इसे पीना सही नहीं है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की। भाजपा के कुछ अन्य सदस्य भी उनके साथ खड़े होकर समर्थन करते दिखे। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सभी से संसदीय नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

राष्ट्रगान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रगान के सम्मान के लिए संविधान सभा में कोई उचित चर्चा नहीं हुई। 24 जनवरी 1950 को बिना बहस के नेशनल ऐथेम का निर्णय सुनाया गया। उन्होंने नेहरू और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वंदे मातरम् और राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ उपेक्षा और समझौते उनकी आदत रहे। 1936 में मुस्लिम लीग की मांग पर बॉम्बे प्रेसिडेंसी का विभाजन किया गया, 1947 में वंदे मातरम् पर भी कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के विरोध को मानकर इसे केवल दो छंद तक सीमित किया। नड्डा ने इसे भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव के खिलाफ बताया।

खरगे बोले- बहस वंदे मातरम् या नेहरू पर ?

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान बीजेपी के अध्यक्ष और सदन के नेता जेपी नड्डा और सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे में तीखी नोक-झोंक हुई। वंदे मातरम् पर बहस हो रही थी, लेकिन नड्डा पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर हमलावर थे। खरगे ने तंज कसते हुए पूछा कि बहस वंदे मातरम् पर है या नेहरू पर। नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस की नीतियों को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इतिहास में कई समझौते किए, जिससे देश को नुक़सान पहुंचा। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया और बहस के विषय पर सवाल उठाया। खरगे ने नड्डा के बयान को बहस से भटकाने वाला करार दिया और कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका का बचाव किया। खरगे ने कहा कि नेहरू ने देश की आजादी और एकता के लिए अहम योगदान दिया, और ऐसे आरोप राजनीतिक लाभ के लिए लगाए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery