Friday, March, 27,2026

उड़ान 2.0 को मंजूरी... 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई बड़े फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और पर्यावरण लक्ष्यों पर पड़ेगा। सरकार ने संशोधित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान 2.0 को 28,840 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में हवाई संपर्क को नई गति मिलेगी।

टियर-2, टियर-3 शहरों को मिलेगा उड़ान का फायदा

सरकार के मुताबिक, इन एयरपोर्ट्स के लिए मौजूदा बिना इस्तेमाल वाली एयरस्ट्रिप्स का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक एयरपोर्ट पर औसतन 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा, दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 200 नए हेलीपैड भी बनाए जाएंगे, जिन पर 3,661 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह योजना न केवल हवाई यात्रा को किफायती बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी।

पर्यावरण लक्ष्यों में भी भारत आगेः मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत ने GDP के मुकाबले उत्सर्जन तीव्रता में 36% की कमी हासिल कर ली है। 2030 का लक्ष्य 2025 में ही प्राप्त कर लिया गया और अब 2030-2035 के नए पर्यावरण लक्ष्यों को भी मंजूरी दी गई है। सरकार का मानना है कि उड़ान 2.0 और IVFRT 3.0 जैसी योजनाएं देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और सुरक्षा को मजबूत करेंगी।

इमिग्रेशन सिस्टम होगा हाईटेक

कैबिनेट ने इमिग्रेशन, वीजा और विदेशी नागरिकों की ट्रैकिंग से जुड़ी IVFRT 3.0 योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। इसके लिए 1,800 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इस योजना के तहत एयरपोर्ट्स पर AI आधारित टूल्स, आइरिस स्कैनिंग और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को लागू किया जाएगा। सेल्फ-सर्विस कियोस्क और मोबाइल आधारित सेवाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery