Thursday, January, 29,2026

रूस से तेल खरीदने पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे ट्रंप !

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कई देशों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद अब ट्रंप भारत, ब्राजील और चीन पर फिर से टैरिफ का चाबुक चलाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना बनाई है। ट्रंप प्रशासन ने एक बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत भारत, ब्राजील और चीन पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ऐसे में तीनों देशों को अमेरिकी निर्यात पर 500 प्रतिशत का अधिक कर चुकाना होगा। वर्तमान में भारत पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

संसद में पेश होगा बिल... अगले हफ्ते वोटिंग

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को हरी झंडी दे दी है। इस विधेयक के तहत रूस से तेल खरीदने पर भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। लिंडसे के अनुसार, 'रूस से कम कीमतों पर कच्चा तेल खरीदकर ये देश पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। अमेरिका ने इन देशों को दंडित करने के लिए ये विधेयक प्रस्तावित किया है।' लिंडसे ने कहा कि इस विधेयक पर मैं महीनों से काम कर रहा हूं। इस विधेयक के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दंडित किया जाएगा। इसका भारत, चीन और ब्राजील पर तगड़ा असर पड़ सकता है। ट्रंप ने बेशक इस विधेयक को मंजूरी दे दी है, लेकिन ये विधेयक अभी तक अमेरिकी संसद में पारित नहीं हुआ है। इस विधेयक पर अगले हफ्ते में मतदान की संभावना है।

भारत... चीन और ब्राजील पर दबाव

सीनेटर ग्राहम के मुताबिक, इस बिल से राष्ट्रपति ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव बनाने की ताकत मिलेगी, ताकि वे सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करें। पिछले साल ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 25 फीसदी टैक्स लगाया था। इसके साथ ही रूस से तेल खरीदने पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स भी लगाया गया। इससे कुछ भारतीय सामानों पर कुल टैक्स 50 फीसदी तक पहुंच गया और दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery