Tuesday, April, 22,2025

पाकिस्तान-श्रीलंका की नौसेना का अभ्यास स्थगित

नई दिल्ली: त्रिंकोमाली के रणनीतिक जलक्षेत्र में पाकिस्तान और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास की योजना स्थगित कर दी गई, क्योंकि नई दिल्ली ने प्रस्तावित अभ्यास पर कोलंबो के समक्ष चिंता जताई थी। त्रिंकोमाली श्रीलंका के उत्तरपूर्वी तट पर स्थित है और इसे हिंद महासागर क्षेत्र में, विशेष रूप से भारत के समुद्री सुरक्षा हितों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत त्रिंकोमाली के बुनियादी ऊर्जा ढांचे के विकास में श्रीलंका को सहायता देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारत विशेष रूप से त्रिंकोमाली में तेल टैंक फार्म को उन्नत करने पर विचार कर रहा है, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है।

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि श्रीलंका व पाकिस्तान की नौसेनाओं ने अपने नियमित अभ्यास के अनुरूप त्रिंकोमाली के तट पर अभ्यास करने की योजना बनाई थी। भारत द्वारा श्रीलंकाई पक्ष को अभ्यास पर अपनी आशंकाओं से अवगत कराए जाने के बाद यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

इसलिए चिंतित था भारत

सैन्य विशेषज्ञों ने भारत के लिए त्रिकोमाली के सामरिक महत्व को समझाते हुए कहा कि इसमें बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर हिंद महासागर के अधिकांश भाग पर प्रभुत्व स्थापित करने की क्षमता है तथा प्रस्तावित अभ्यास पर चिंता जताकर नई दिल्ली ने सही किया। इस संबंध में एक विशेषज्ञ ने कहा कि पाक नौसेना चीनी नौसेना के साथ घनिष्ठ सहयोग में काम करती है और त्रिंकोमाली में पाक युद्धपोतों के किसी भी दौरे को लेकर नई दिल्ली के पास चिंता के कारण हैं।

भारत ने पहले भी जताई थी आपत्ति

अगस्त 2022 में हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी मिसाइल एवं उपग्रह निगरानी पोत 'युआन वांग' के रुकने से भारत और श्रीलंका के बीच कूटनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया था। अगस्त 2023 में कोलंबो बंदरगाह पर एक अन्य चीनी युद्धपोत के आने पर भी नई दिल्ली ने आपत्ति जताई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery