Thursday, June, 11,2026

प्रदेश प्रशासनिक शून्यता और कानून-व्यवस्था के संकट से जूझ रहाः जूली

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर प्रशासनिक शून्यता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली दौरों में व्यस्त हैं। जूली ने आरोप लगाया कि जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और सरकार से सवाल पूछ रही है कि क्या हर बार दिल्ली यात्रा केवल तस्वीरों तक सीमित रहेगी या राज्य के विकास के लिए कोई ठोस परिणाम भी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जवाबदेही से बच रही है और जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। जूली ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं। थाने के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन की लापरवाही को गंभीर बताया। साथ ही कोटा और बीकानेर में चिकित्सकीय लापरवाही से प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि अस्पतालों में जीवन रक्षक व्यवस्था ही कमजोर पड़ चुकी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery