Tuesday, August, 12,2025

बाघों की 50% मौतें अभयारण्यों से बाहर

नई दिल्ली: भारत में 2021 से 2025 तक अब तक हुई बाघों की मौतों में से आधे से ज्यादा मौतें संरक्षित अभयारण्यों के बाहर हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से सामने आए हैं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अनुसार, इस अवधि के दौरान 667 बाघों की मृत्यु हुई, जिनमें से 341 बाघों की मृत्यु अभयारण्यों के बाहर हुई, जो कुल संख्या का 51 फीसदी है। वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 129 बाघों की मौत हुई, 2022 में 122; 2023 में 182; 2024 में 126 और 2025 में अब तक 108 बाघों की मौत हुई। वहीं, वर्ष 2021 में अभयारण्यों के बाहर 64 बाघों की मौत हुई, 2022 में 52, 2023 में 100, 2024 में 65 और 2025 में अब तक 60 बाघों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में अभयारण्यों के बाहर सबसे ज्यादा 111 बाघों की मौत दर्ज की गई, इसके बाद मध्यप्रदेश में 90 बाघों की मौत हुई। महाराष्ट्र में वर्ष 2021 में अभयारण्यों के बाहर 23 बाघों की मौत हुई थी, मध्यप्रदेश में 18, केरल में पांच और तेलंगाना में चार बाघों की जान गई थी। महाराष्ट्र में वर्ष 2022 में अभयारण्यों के बाहर 18 बाघों की मौत हुई थी, जबकि मध्यप्रदेश में 12 और केरल व उत्तराखंड में चार-चार बाघों की जान गई थी। महाराष्ट्र में वर्ष 2023 में अभयारण्यों के बाहर 34 बाघों की मौत हुई थी। वहीं, मध्यप्रदेश में 13, केरल और उत्तराखंड में 11-11 और कर्नाटक में छह बाघों की मौत हुई।

वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश में गई 24 बाघों की जान

मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 में 24 बाघों की जान गई, जबकि महाराष्ट्र में 16 बाघों की मौत हुई। इस वर्ष अब तक महाराष्ट्र में अभयारण्यों के बाहर 20 बाघ, मध्यप्रदेश में 13, केरल में आठ और कर्नाटक में सात बाघों की जान गई है। एनटीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2012 से 2024 के बीच 1,519 बाघों की मौत हुई, जिनमें से 634 या 42 प्रतिशत बाघों की मौत अभयारण्यों के बाहर हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery