Friday, September, 26,2025

'स्मार्ट' कक्षाओं व ब्लैकबोर्ड से ज्यादा जरूरी हैं 'स्मार्ट' शिक्षकः मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों में 'स्मार्ट ब्लैकबोर्ड', 'स्मार्ट क्लासरूम' और अन्य आधुनिक सुविधाओं का अपना महत्व है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज 'स्मार्ट' शिक्षक हैं। एक शिक्षिका के रूप में अपने समय को याद करते हुए उन्होंने इसे अपने जीवन का बहुत ही सार्थक काल बताया।

मुर्मू शुक्रवार को यहां विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रही थीं, जहां उन्होंने 81 शिक्षकों को
शिक्षण और सौखने में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करना शिक्षक का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक में ज्ञान के साथ संवेदना भी होती है। संवेदना और ज्ञान का समन्वय छात्रों पर भी प्रभाव डालता है। सबसे गरीब पृष्ठभूमि के बच्चे भी शिक्षा की शक्ति से उन्नति के शिखर को छू सकते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाना है।

पीएम मोदी ने की शिक्षकों से बातचीत

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि शिक्षक आमतौर पर छात्रों को होमवर्क देते हैं, लेकिन वह उन्हें एक होमवर्क देना चाहते हैं कि वै स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले अभियानों का नेतृत्व करें और "मेक इन इंडिया" तथा "वोकल फॉर लोकल" आंदोलनों को मजबूत करें।

अलवर की नीलम यादव भी हुई सम्मानित

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने समारोह में राजस्थान के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा, अलवर की प्रिंसिपल नीलम यादव को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्तकर्ता शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 50 हजार नकद, एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। नीलम यादव के प्रयासों से विद्यालय में नामांकन में वृद्धि, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं परीक्षा परिणाम में महत्वपूर्ण सुधार, भामाशाहों और सी एस आर के सहयोग से डिजिटल लैब, स्कूल लैब के आधुनिकीकरण और स्मार्ट क्लासों के आयोजन से बच्चों के शैक्षणिक विकास को गति देने जैसे महत्वपूर्ण सुधार हुए।

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी शिक्षक अब कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा न सिर्फ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सहायता प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए होगी, बल्कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों तक को कवर करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग नौ लाख शिक्षक परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery