Wednesday, April, 16,2025

शीर्ष अदालत के फैसले पर समीक्षा याचिका दाखिल करेगी सरकार !

नई दिल्ली: राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर निर्णय करने के लिए राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए समय सीमा तय करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर सरकार की ओर से समीक्षा याचिका दायर किए जाने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि समयसीमा की समीक्षा का अनुरोध करने के अलावा, सरकार शीर्ष अदालत के इस आदेश की भी समीक्षा कर सकती है, जिसमें न्यायालय ने कहा था कि यदि राज्यपाल द्वारा भेजे गए विधेयक को राष्ट्रपति रोककर रखते , हैं, तो राज्य सरकारें सीधे संपर्क कर सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार की ओर से शीर्ष अदालत में एक समीक्षा याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस आधार पर समीक्षा याचिका दायर की जाएगी, उस पर विचार किया जा रहा है और सरकार के शीर्ष अदालत पहुंचने के बाद ही इसके बारे में जानकारी हो पाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने देश के राष्ट्रपति के लिए भी समय सीमा तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल की तरफ से भेजे गए बिल पर राष्ट्रपति को 3 महीने के भीतर फैसला लेना होगा।

SC संविधान बदलेगा तो फिर सदन क्या करेंगे: आर्लेकर

केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्यपालों के बिलों पर निर्णय लेने की समय सीमा तय करने के फैसले पर सवाल उठाया, अगर संविधान संशोधन का काम भी सुप्रीम कोर्ट करेगा तो संसद और विधानसभा की क्या भूमिका बचेगी?

तमिलनाडु राज्यपाल ने लगवाया 'जय श्री राम' का जयघोष

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि एक बार फिर विवादों में हैं। मदुरै के इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्होंने छात्रों से 'जय श्री राम' का जयकारा लगाने को कहा। यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राज्यपाल पर संवैधानिक शपथ के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery