Monday, April, 27,2026

एसआई भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली/ जयपुर: सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती-2021 मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ चयनित अभ्यर्थियों द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर विचार करेगी। गौरतलब है कि राजस्थान हाई कोर्ट की एकलपीठ ने पेपर लीक और गंभीर अनियमितताओं के आधार पर एसआई भर्ती-2021 को रद्द कर दिया था। बाद में खंडपीठ ने भी इस फैसले को बरकरार रखा, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया निरस्त हो गई थी। हाई कोर्ट के फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों व अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में भर्ती को बहाल रखने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया से हुआ है, उन्हें सेवा से बाहर करना न्यायसंगत नहीं है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई अलग से की जाए, जबकि योग्य चयनितों को सेवा में बनाए रखा जाए।

सरकार ने अभी तक नहीं दायर की अपील

इस मामले में राज्य सरकार ने अब तक सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर नहीं की है। हालांकि ट्रेनी एसआई लगातार सरकार से अपील करने और मजबूत पैरवी करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पहले एकलपीठ के फैसले के खिलाफ खंडपीठ में अपील दायर की थी। दूसरी ओर, अचयनित अभ्यर्थियों की ओर से भी कैवियट दाखिल की गई है।

हाई कोर्ट ने माना था पेपर लीक को गंभीर

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए पूरी भर्ती को रद्द कर दिया था। इस निर्णय के खिलाफ अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां सोमवार को सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery