Thursday, January, 29,2026

चुनाव आयुक्तों को आजीवन कानूनी इम्युनिटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (ECS) को उनके आधिकारिक कार्यों के लिए आजीवन कानूनी इम्युनिटी देने वाले प्रावधान पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और आयोग चुनाव को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया गया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, "हम इस प्रावधान की जांच करना चाहेंगे। इसलिए नोटिस जारी किया जा रहा है।" अदालत ने केंद्र से इस कानून के औचित्य पर जवाब मांगा है। यह याचिका जया ठाकुर द्वारा दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि यह कानून संवैधानिक जवाबदेही के सिद्धांत के खिलाफ है।

इसमें कहा गया है कि उक्त अधिनियम CEC और ECS को उनके कर्तव्यों से जुड़े मामलों में नागरिक और आपराधिक कार्रवाई से जीवनभर की छूट देता है। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि ऐसी इम्युनिटी संविधान निर्माताओं ने न्यायाधीशों को भी नहीं दी थी, ऐसे में संसद चुनाव आयुक्तों को इससे अधिक संरक्षण नहीं दे सकती। याचिका में कहा गया है कि यह प्रावधान चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान को जवाबदेही से मुक्त कर सकता है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और चुनाव आयोग से विस्तृत जवाब मांगा है। अब अदालत के फैसले पर नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह मामला चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और संवैधानिक संतुलन से जुड़ा हुआ है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery