Friday, July, 17,2026

शादी कर ली तो अलग रहने का हक नहीं: SC

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट टिप्पणी की कि शादीशुदा जोड़े के लिए अलग रहना नामुमकिन है। अदालत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वतंत्र रूप से रहना चाहता है तो उसे विवाह नहीं करना चाहिए। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा, 'शादी का मतलब दो आत्माओं का मिलन है। पति-पत्नी में कुछ झगड़े होना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि घर टूट जाए। बच्चों की गलती क्या है कि उन्हें माता-पिता से अलग रहना पड़े?' अदालत एक ऐसे दंपती का मामला सुन रही थी, जिसके दो छोटे बच्चे हैं और वे अलग रह रहे हैं। पत्नी ने कहा कि 'ताली एक हाथ से नहीं बजती।'

यह है मामला

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति सिंगापुर में रहता है और मामले को सुलझाने के लिए तैयार नहीं है, बल्कि सिर्फ बच्चों की कस्टडी चाहता है। उसने पति के व्यवहार के कारण सिंगापुर लौटने से इनकार किया और कहा कि एकल मां होने के नाते उसे नौकरी करनी पड़ रही है क्योंकि पति से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती। इस पर अदालत ने पति को पांच लाख रुपए जमा करने का निर्देश दिया। जब पत्नी ने कहा कि वह किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहती, तो जस्टिस नागरन्ना ने कहा, 'शादी के बाद पत्नी पति पर भावनात्मक या अन्य रूप से निर्भर होती है। आर्थिक रूप से नहीं भी हो तो भी पूरी तरह स्वतंत्र होने की बात शादी के मूल भाव से मेल नहीं खाती।' अंत में कोर्ट ने दोनों पक्षों से मामले पर विचार करने और समाधान निकालने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery