Friday, June, 27,2025

'भारत दुनिया भर के शरणार्थियों के लिए धर्मशाला नहीं है'

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शरणार्थियों से जुड़े एक अहम मामले में स्पष्ट और सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत पूरी दुनिया के शरणार्थियों के लिए कोई धर्मशाला नहीं है। अदालत ने श्रीलंकाई तमिल नागरिक सुभास्करन उर्फ जीवन की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने निर्वासन पर रोक लगाने और भारत में ही रहने की अनुमति मांगी थी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि भारत पहले से ही 140 करोड़ की जनसंख्या का बोझ उठा रहा है। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत भारत में बसने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है, न कि विदेशी नागरिकों को।

जान का खतरा है तो अन्य देश में शरण ले

सुभास्करन के वकील ने दावा किया कि याचिकाकर्ता की जान श्रीलंका में खतरे में है और उसका परिवार पहले से ही भारत में है। इस पर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर उसे खतरा है, तो वह किसी अन्य देश में शरण ले सकता है, भारत में नहीं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 21 (जीवन और स्वतंत्रता) का उल्लंघन नहीं हुआ है क्योंकि उसकी हिरासत वैध है। शीर्ष अदालत ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को भी बरकरार रखा, जिसमें उसे वापस भेजने का निर्देश दिया गया था। यह निर्णय देश की शरणार्थी नीति पर बड़ा संकेत है कि भारत अनियंत्रित प्रवास को बढ़ावा नहीं देगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery