Monday, April, 07,2025

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की मुहर विकसित भारत के लिए गांवों का विकास जरूरी: मोदी गुजरात हाई कोर्ट को मिले आठ नए जज

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के अध्यक्ष प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आठ न्यायिक अधिकारियों को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल थे। 19 मार्च को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, जिन न्यायिक अधिकारियों को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई, उनमें लियाकाथुसैन शम्सुद्दीन पीरजादा, रामचन्द्र ठाकुरदास वच्छानी, जयेश लखंशीभाई ओडेद्रा, प्रणव महेशभाई रावल, मूल चंद त्यागी, दीपक मनसुखलाल व्यास, उत्कर्ष ठाकोरभाई देसाई और रोहनकुमार कुन्दनलाल का नाम शामिल है। इसके अलावा, कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति सुमित गोयल, न्यायमूर्ति सुदीप्ति शर्मा और न्यायमूर्ति कीर्ति सिंह को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। साथ ही, कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल और न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल को एक वर्ष के लिए और अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery