Tuesday, November, 04,2025

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की अनुमति

नई दिल्ली: दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को लेकर बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध की शर्तों में ढील देते हुए 18 से 21 अक्टूबर तक सिर्फ एनईईआरआई प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी है।

मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार के संयुक्त अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि 21 अक्टूबर के बाद पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले का स्वागत किया है।

कोर्ट की शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने गश्ती दल गठित करने का आदेश भी दिया है, जो ग्रीन पटाखा निर्माताओं और विक्रेताओं की नियमित जांच करेंगे। केवल क्यूआर कोड वाले प्रमाणित उत्पाद ही बेचे जाएंगे, और क्यूआर कोड की जानकारी संबंधित वेबसाइट पर अपलोड होगी। केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को दिवाली के दौरान प्रदूषण स्तर की निगरानी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 10 अक्टूबर को याचिकाओं पर सुरक्षित रखा गया था, अब इसके लागू होने से दिल्ली-एनसीआर में पर्यावरण के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए दिवाली मनाई जा सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery