Tuesday, August, 12,2025

4,000 रुपए के उछाल के साथ चांदी 1.18 लाख के नए रिकॉर्ड पर

नई दिल्ली: स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 4,000 रुपए बढ़कर 1,18,000 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जबकि सोने में 1,000 रुपए की तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1,01,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपए बढ़कर 1,00,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 99,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

औद्योगिक मांग से तेजी का रुख

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को चांदी 3,000 रुपए बढ़कर 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले तीन सत्रों में इसमें 7,500 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि चांदी में तेजी का मौजूदा रुझान मुख्य रूप से औद्योगिक मांग से प्रेरित है। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर आपूर्ति के लिए चांदी वायदा 896 रुपए यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,16,551 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त आपूर्ति के लिए सोना वायदा 24 रुपए गिरकर 1,00,305 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery