Wednesday, February, 04,2026

क्रैश हुई चांदी, सवा लाख गिरकर 2,92,000 पर आई

नई दिल्ली: वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी और सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी एक दिन में सवा लाख रुपए से ज्यादा टूट गई। पिछले कुछ महीनों में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊपरी स्तरों पर भारी मुनाफावसूली के चलते निवेशकों में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी का वायदा भाव सवा लाख रुपए टूटकर 2,92,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। एक दिन पहले ही चांदी ने 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। वहीं, सोना करीब 27 हजार टूटकर 1,54,157 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंचा था। चांदी और सोने के सभी प्रमुख अनुबंधों में निचला सर्किट लग गया। जिंस बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमतों में गिरावट का एक प्रमुख कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व को लेकर बढ़ती अटकलें भी हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery