Friday, June, 27,2025

शुभांशु शुक्ला ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारत के अंतरिक्ष मिशन में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अमेरिकी प्राइवेट मिशन 'एक्सिओम-4' के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे। अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद दल ने उनका और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में पहुंचने वाले भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने। मिशन में उनके साथ कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलिश इंजीनियर स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की शामिल है। मिशन के तहत भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 4:01 बजे स्पेसएक्स ड्रैगन यान ने ISS से संपर्क किया। 4:15 बजे डॉकिंग प्रक्रिया पूरी हुई। पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS तक निजी मिशन के जरिए पहुंचा।

शुक्ला ने साझा किया अंतरिक्ष अनुभव

आईएसएस पहुंचने के बाद शुभांशु शुक्ला ने वीडियो लिंक के जरिए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण के समय गुरुत्वाकर्षण बल का अनुभव हुआ जैसे किसी ने हमें सीट पर पीछे धकेल दिया हो। यह एक रोमांचक सफर था और फिर अचानक सब कुछ शांत हो गया, हम निर्वात में तैरने लगे। शुक्ला ने बताया कि शुरू में निर्वात का अनुभव थोड़ा असहज था, लेकिन कुछ ही समय में यह एक अविश्वसनीय अहसास में बदल गया। उन्होंने कहा, हमारी बेल्ट खुलते ही हम अंतरिक्ष में तैरने लगे। यह जीवन का सबसे अनोखा अनुभव है।

भारत के लिए गौरव का क्षण

यह मिशन भारत की वैश्विक अंतरिक्ष भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे भविष्य में निजी अंतरिक्ष मिशनों में भारतीय भागीदारी को और बल मिलेगा। 1984 में राकेश शर्मा पहले भारतीय थे जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। अब शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस तक की यात्रा कर भारत को वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर नई पहचान दिलाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery