Sunday, April, 27,2025

भारत महान था... है और रहेगा: शिवराज सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित स्वदेशी शोध संस्थान के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की थीम 'विजन ऑफ भारत 2047: समृद्ध और महान भारत' रही। अपने संबोधन में चौहान ने भारत के गौरवशाली अतीत, समृद्ध वर्तमान और उज्वल भविष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत महान था, भारत महान है और भारत महान रहेगा। चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत को विकसित, गौरवशाली, सम्पन्न और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का महाभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संपन्नता ही समृद्धि नहीं होती, बल्कि मानवीय और सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त विकास ही सच्ची समृद्धि है। उन्होंने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि एक समय अमेरिका से गेहूं मंगाने वाले भारत ने आज अनाज के भंडार भर दिए हैं। देश का शरबती गेहूं विश्वभर में प्रसिद्ध हो चुका है और खाद्यान्न उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के बावजूद भारत ने खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाकर न केवल अपनी जनता का पेट भरा, बल्कि दूसरे देशों को भी अनाज निर्यात किया।

गांवों के विकास पर विशेष जोर

केंद्रीय मंत्री ने स्वावलंबी और विकसित गांवों के निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल शहरों का विकास पर्याप्त नहीं है। गांवों में सड़कें, पेयजल, पक्के मकान, पंचायत भवन, स्थानीय बाजार और रोजगार के साधन उपलब्ध कराना होगा। चौहान ने पर्यावरण संरक्षण पर चिंता जताते हुए कहा कि कीटनाशकों के कारण कई पक्षी विलुप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि "प्रकृति का दोहन करें, शोषण नहीं।" उन्होंने यह भी बताया कि विकसित देशों की तुलना में भारत का कार्बन उत्सर्जन महज 7% है। चौहान ने कहा कि जिस दिशा में भारत बढ़ रहा है, वहां से विश्व शांति का मार्गदर्शन केवल भारत ही कर सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery