Wednesday, April, 09,2025

स्टालिन पर शेखावत का पलटवार “एक भाषा दूसरी भाषा को कैसे मार सकती है?"

नई दिल्ली:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा हिंदी भाषा के विरोध में दिए गए बयान पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शेखावत ने स्टालिन के बयान को गलत सूचना पर आधारित बताते हुए कहा कि वे सिर्फ नकारात्मक भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्टालिन से सवाल करते हुए कहा कि "एक भाषा दूसरी भाषा को कैसे खत्म कर सकती है?"। उन्होंने कहा कि भाषा को उसके बोलने वाले जीवित रखते हैं और राजस्थान इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहां अलग-अलग भाषाएं फल-फूल रही हैं। शेखावत ने कहा, "मैं राजस्थान की सभी भाषाओं में बोलता हूं और हमें अपनी भाषा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए किसी की नकली चिंता की जरूरत नहीं है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी भाषाएं और संस्कृतियां आपस में जुड़ी हुई हैं और हिंदी के खिलाफ ऐसी बयानबाजी सिर्फ राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "हम अपनी भाषा और संस्कृति को गर्व से जीवित रख रहे हैं और हिंदी भी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।'

राजस्थान आने का दिया निमंत्रण

शेखावत ने स्टालिन को राजस्थान आने का निमंत्रण देते हुए कहा, "आप राजस्थान आइए और देखिए कि यहां विभिन्न भाषाएं कैसे एक-दूसरे की खुशबू फैला रही हैं और बिना किसी विरोध के समृद्ध हो रही हैं।" उन्होंने कहा कि हिंदी हमेशा से एक जुड़ाव की भाषा रही है, लेकिन जो लोग सिर्फ भ्रम और मतभेद फैलाने में विश्वास रखते हैं, वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery