Tuesday, August, 12,2025

आपातकाल काला अध्याय, यह सभी के लिए सबक है: शशि थरूर

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शशि थरूर ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल की आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता ने उस दौर की ज्यादतियों का स्पष्ट जवाब उनकी पार्टी को बड़े अंतर से हराकर सत्ता से बाहर करके दिया। थरूर ने मलयालम दैनिक 'दीपिका' में आपातकाल पर प्रकाशित एक लेख में यह बात कही है। थरूर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने आपातकाल को भारत के इतिहास का 'काला अध्याय' बताया और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के कृत्यों को याद किया, जिसमें जबरन नसबंदी अभियान एवं नई दिल्ली में झुग्गियों को बलपूर्वक गिराए जाने के मामले शामिल हैं। थरूर ने कहा कि इंदिरा गांधी को इन कठोर कार्रवाई का समर्थन करते हुए देखा गया था।

आज का भारत 1975 का भारत नहीं

थरूर ने कहा कि लोकतंत्र कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे हल्के में लिया जाए। यह एक अनमोल विरासत है, जिसे लगातार संजोना और संरक्षित करना चाहिए। यह सभी लोगों के लिए एक सबक होना चाहिए। थरूर के अनुसार, आज का भारत 1975 का भारत नहीं है। हम एक अधिक आत्मविश्वास से भरे, अधिक विकसित और कई मायनों में एक मजबूत लोकतंत्र हैं।

संजय गांधी, कांग्रेस पर नसबंदी के लिए तंज कसा

थरूर ने कहा कि संजय गांधी ने जबरन नसबंदी अभियान चलाया, जो इसका एक संगीन उदाहरण बन गया। पिछड़े ग्रामीण इलाकों में मनमाने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हिंसा और बल का इस्तेमाल किया गया। नई दिल्ली जैसे शहरों में झुग्गियों को बेरहमी से ध्वस्त कर उनका सफाया कर दिया गया। हजारों लोग बेघर हो गए। उनके कल्याण पर ध्यान नहीं दिया गया। थरूर ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि दुर्भाग्यपूर्ण ज्यादतियां होने के बावजूद बाद में इन कृत्यों को कुछ गरिमा के साथ चित्रित किया गया।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपातकाल इसलिए लगाया गया क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव न्यायपालिका द्वारा रद्द कर दिया गया था। कांग्रेस ने यह तय किया कि संवैधानिक पदों की वैधता उसकी सुविधा के अनुसार तय होगी।

क्या चिड़िया तोता बन रही है- मणिकम

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शशि थरूर पर परोक्ष रूप से पलटवार किया है। उन्होंने थरूर का नाम लिए बगैर सोशल मीडिया में एक पोस्ट में कहा, जब कोई सहकर्मी भाजपा की बातें शब्दश दोहराने लगे, तो आप सोचने लगते हैं कि क्या चिड़िया, तोता बन रही है?"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery