Wednesday, November, 26,2025

नेहरू-इंदिरा की तरह आडवाणी को भी एक घटना से नहीं आंके

नई दिल्ली: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने के बाद आलोचना का सामना कर रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भाजपा के इस वरिष्ठ नेता के लंबे सार्वजनिक जीवन और सेवा को एक घटना तक सीमित करना अनुचित है। थरूर ने यह भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू के पूरे राजनीतिक जीवन का आकलन चीन संबंधी झटके से नहीं किया जा सकता और इंदिरा गांधी का आकलन केवल आपातकाल से नहीं किया जा सकता है। मेरा मानना है कि हमें आडवाणी के प्रति भी यही शिष्टाचार दिखाना चाहिए। ज्ञात रहे कि इस विवाद की शुरुआत शनिवार को थरूर द्वारा आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दिए जाने के साथ हुई।

थरूर के पोस्ट के जवाब में एक वकील ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, माफ कीजिए श्रीमान थरूर, इस देश में 'घृणा के बीज' (खुशवंत सिंह के शब्दों में) फैलाना जनसेवा नहीं है। वकील का संकेत राम जन्मभूमि आंदोलन में आडवाणी की भूमिका की ओर था। पोस्ट का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, सहमत हूं संजय उवाच, लेकिन उनकी लंबी सेवा को एक प्रकरण तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है।

सोशल मीडिया पर यह कहा था थरूर ने

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, लालकृष्ण आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता तथा आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है। थरूर ने आडवाणी को एक सच्चे राजनेता के रूप में वर्णित किया, जिनका सार्वजनिक जीवन अनुकरणीय रहा है।

थरूर के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी

इस बीच, कांग्रेस ने शशि थरूर द्वारा आडवाणी की प्रशंसा किए जाने से खुद को अलग करते हुए रविवार को कहा कि वह व्यक्तिगत हैसियत से अपनी बात कह रहे है तथा उनका केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य के रूप में ऐसा करना पार्टी की लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, हमेशा की तरह डॉ. शशि थरूर अपनी बात कह रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery