Friday, September, 26,2025

अदाणी समूह को क्लीन चिट

नई दिल्ली: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सेबी ने कहा कि विस्तृत जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि अदाणी समूह ने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों में पैसा भेजने के लिए संबंधित पक्षों का उपयोग किया हो। जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग ने दावा किया था कि अदाणी समूह ने आदिकॉर्प एंटरप्राइजेज, माइलस्टोन ट्रेडलिंक्स और रेहवर इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों के जरिए धन का हस्तांतरण किया। हालांकि, सेबी ने दो अलग-अलग आदेशों में स्पष्ट किया कि ये लेन-देन नियामक मानदंडों के उल्लंघन की श्रेणी में नहीं आते। साथ ही, न तो भेदिया कारोबार और न ही बाजार में गड़बड़ी का कोई सबूत मिला।

नहीं हुई हेराफेरी

सेबी के सदस्य कमलेश सी वाष्र्णेय ने आदेश में कहा कि इन कंपनियों के लेन-देन को संबंधित पक्ष की परिभाषा में नहीं रखा जा सकता और इसमें किसी प्रकार की हेराफेरी का मामला नहीं बनता। इस आधार पर अदाणी समूह या उसके अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करने और दंड लगाने की आवश्यकता नहीं है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और व्यापक स्तर पर अटकलें तेज हो गई थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery