Tuesday, September, 29,2026

सवाई माधोपुर में नवाचारों से आसान हुई पुलिसिंग

जयपुर: पुलिसिंग को सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित रखने के बजाय उसे आमजन और पुलिसकर्मियों की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में सवाई माधोपुर पुलिस ने कई नई पहल शुरू की हैं। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के नेतृत्व में जिले में शुरू किए गए नवाचारों में आमजन की सुविधा, पर्यटकों की मदद, नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी और पुलिसकर्मियों के कल्याण को केंद्र में रखा गया है। भिवाड़ी और सिरोही में भी अपने काम से प्रभाव छोड़ चुकीं ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सवाई माधोपुर में भी प्रयोगधर्मी पुलिसिंग को आगे बढ़ाया है। इन नवाचारों के जरिए सवाई माधोपुर पुलिस ने पुलिसिंग को केवल कार्रवाई और अपराध नियंत्रण से आगे ले जाकर सहयोग, सुविधा, संवेदनशीलता और सामाजिक भागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया है। ज्येष्ठा मैत्रेयी की पहल जिले की पुलिसिंग में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पर्यटकों के लिए पहली बार पुलिस हेल्पलाइनः रणथंभौर आने वाले देशभर के पर्यटकों की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर पुलिस ने टूरिस्ट पुलिस हेल्पलाइन 07462-251251 शुरू की है। पुलिस की ओर से टूरिस्ट हेल्पलाइन शुरू करने वाला सवाई माधोपुर पहला जिला बताया जा रहा है। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पर्यटक सवाई माधोपुर पहुंचने से पहले भी हेल्पलाइन पर संपर्क कर शहर तक पहुंचने, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ले सकेंगे। सफारी या होटल बुकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी जैसी स्थिति में भी पुलिस से सहायता ली जा सकेगी। हेल्पलाइन के जरिए पर्यटकों को आवश्यक पुलिस सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

थाने में चक्कर कम करने की पहल: पुलिस ने जिले के सभी थानों के सीयूजी और लैंडलाइन नंबर भी आमजन के लिए उपलब्ध कराने की पहल की है। अब किसी परिवाद या मुकदमे की स्थिति जानने, जांच अधिकारी या थानाधिकारी से संपर्क करने अथवा मामले से संबंधित कोई साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए हर बार थाने पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। इन नंबरों पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकेगा। थाने से उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो जिला पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की जा सकेगी।

पुलिसकर्मियों के लिए 'अक्षय फंड': पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने 'अक्षय फंड' शुरू किया है। इसके तहत किसी पुलिसकर्मी की आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजनों को तत्काल 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। करीब 1400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन के स्वैच्छिक वेतन अंशदान से फंड तैयार किया जाएगा। शुरुआती में करीब 16 लाख रुपए एकत्र होने का अनुमान है। पुलिसकर्मियों के लिए जन्मदिन पर आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे जन्मदिन पर आवेदन कर छुट्टी ले सकेंगे।

नशे के खिलाफ 'ड्रग वॉरियर' अभियान

नशे के खिलाफ सवाई माधोपुर पुलिस ने 'ड्रग वॉरियर' अभियान शुरू किया है। इसमें नशे के आदी व्यक्ति को केवल अपराधी के रूप में देखने के बजाय परिवार के सदस्य की तरह मदद करने का संदेश दिया गया है। पुलिस ने 'पहले परिवार, फिर मोहल्ला, फिर गांव' का मंत्र देते हुए महिला, पुरुष, युवा, परिवार, डॉक्टर और शिक्षकों से अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। नशे से पीड़ित व्यक्ति को नशे से बाहर निकालने के साथ नशा तस्करों और नशे के ठिकानों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सूचना देने पर पहचान गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery