Friday, September, 26,2025

'पाक घर जैसा' बयान पर घिरे पित्रोदा

नई दिल्ली: पाकिस्तान में "घर जैसा महसूस होने" वाले बयान को लेकर उपजे विवाद के बीच 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा कि उनका आशय केवल साझा इतिहास और लोगों के बीच के आपसी संबंधों पर जोर देना था, न कि आतंकवाद और भू-राजनीतिक तनावों से जुड़ी चुनौतियों को नजरअंदाज करना। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर तीखा हमला किए जाने के बाद पित्रोदा ने 'एक्स' पर एक बयान जारी यह स्पष्टीकरण दिया।

पित्रोदा ने कहा कि अगर उनके शब्दों से भ्रम पैदा हुआ है या किसी को ठेस पहुंची है, तो वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी की पीड़ा या वैध चिंताओं को कमतर करके आंकना नहीं था, बल्कि ईमानदार बातचीत, सहानुभूति और भारत खुद को और दूसरों को कैसे देखता है, इस बारे में अधिक जमीनी और जिम्मेदार दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना था।

पित्रोदा ने कहा कि हाल की चर्चाओं के मद्देनजर, वह अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहते हैं और उसे अपने साक्षात्कार के पूरे संदर्भ में रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मेरा इरादा हमेशा उन वास्तविकताओं की ओर ध्यान आकर्षित करना रहा है, जिनका हम सामना करते हैं।

भाजपा ने कहा-माफी मांगे पित्रोदा

भाजपा ने पित्रोदा के बयान को राष्ट्र-विरोधी करार देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मांग की कि वे इसे लेकर माफी मांगें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery