Thursday, June, 26,2025

भारत को अजेय शक्ति बनाएं: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने भारत को सैन्य और आर्थिक दृष्टि से इतना शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया है कि 'कई ताकतें मिलकर भी उसे हरा न सकें।' देश को आत्मनिर्भर सुरक्षा व्यवस्था अपनानी होगी और विदेशों पर निर्भरता खत्म करनी होगी। आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य में प्रकाशित साक्षात्कार में भागवत ने बताया कि भारत को अपनी सीमाओं पर "बुरी ताकतों की दुष्टता" के बीच खुद को मजबूत बनाना जरूरी है। शक्ति केवल पाशविक या हिंसक नहीं होनी चाहिए, बल्कि सदुण और नीतिपरायणता के साथ होनी चाहिए। सज्जन व्यक्ति केवल सज्जनता से सुरक्षित नहीं रहता, शक्ति भी जरूरी है, लेकिन शक्ति के साथ सज्जनता भी आवश्यक है। उन्होंने हिंदू समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को नागौर पहुंचे।

RSS की 100 साल की यात्रा

भागवत ने कहा कि संघ की स्थापना के समय उसके पास न विचारों की मान्यता थी, न प्रचार के साधन और न ही कार्यकर्ता। समाज में उपेक्षा और विरोध के बावजूद संघ ने 1950 तक अपनी मजबूती साबित की। आपातकाल के बाद संघ की ताकत कई गुना बढ़ी। भागवत ने महिला भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का उद्धार पुरुष नहीं कर सकते, महिलाएं स्वयं अपने उद्धार की क्षमता रखती हैं। इसलिए संघ उन्हें सशक्त बनाता है और उनकी भूमिका को प्रमुखता देता है। भागवत ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष में हिंदू समाज के जागरण और भारत के उज्जवल भविष्य के लिए एकजुट प्रयास की अपील की। उन्होंने कहा, यह हमारा ईश्वर प्रदत्त कर्तव्य है कि हम विश्व को नई राह दिखाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery