Wednesday, April, 23,2025

गुलामी की मानसिकता को खत्म करना होगा: भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत को सशक्त बनाने के लिए युवाओं में गुलामी की मानसिकता को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहता है।

भागवत यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 'अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL)' के राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में छात्रों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ परिवर्तन आ रहा है। वैश्विक स्तर पर भी बदलाव हो रहा है और दुनिया इस बदलाव के दौर में भारत की ओर देख रही है। वैश्विक स्तर पर देशों ने कई समस्याओं का समाधान करने के लिए कई रास्ते तलाशे, लेकिन समस्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में इन समस्याओं का समाधान भारत के परंपरागत ज्ञान में दिख रहा है। खुशी की बात है कि देश का युवा भारत को खुशहाल और बेहतर बनाने की दिशा में सोच रहा है।

भागवत ने कहा, विद्यार्थी परिषद में अधिकांश लोग छात्र हैं। वैसे तो विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में एक शिक्षा परिवार की भावना के साथ कार्य करती है और इसलिए इसमें प्रोफेसर और अन्य लोग भी हैं, लेकिन मुख्य कार्य छात्र ही करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों का बड़ा योगदान होता है। उत्साह में हम यह भूल जाते हैं, जो नहीं भूलना चाहिए। हमें विद्यार्थी परिषद हमारा है, इस भावना से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय राजधानी कार्यालय का नाम कार्यकर्ता और विद्यार्थी के जीवन को प्रभावित करने वाले प्रो. यशवंतराव केलकर के नाम पर यशवंत भवन रखा गया है।

उद्घाटन समारोह में ये भी रहे मौजूद

समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैकेया नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजकुमार भाटिया, केंदीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, बी एल संतोष और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery