Sunday, October, 05,2025

निस्वार्थ सेवा और अनुशासन ही संघ की ताकत: PM मोदी

नई दिल्ली: संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि निस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन का पाठ ही संघ की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों के हर कार्य में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना सर्वोपरि रहती है। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें संस्करण में मोदी ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी ताकि देश को बौद्धिक गुलामी से मुक्त कराया जा सके। उन्होंने हेडगेवार और उनके उत्तराधिकारी गुरुजी एम.एस. गोलवलकर को याद करते हुए कहा कि त्याग और सेवा का उनका संदेश लाखों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा बना। मोदी ने कहा, त्याग, सेवा और उससे मिलने वाला अनुशासन ही संघ की वास्तविक शक्ति है। बीते सौ वर्षों में संघ लगातार राष्ट्र सेवा में जुटा है।

प्रधानमंत्री ने आपदा के समय सबसे पहले राहत कार्य में जुटने वाले स्वयंसेवकों की भूमिका का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से स्वदेशी और खादी अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, दो अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी अवश्य खरीदें। वोकल फॉर लोकल को खरीदारी का मंत्र बनाइए। जब हम देशी सामान खरीदते हैं तो सिर्फ वस्तु नहीं बल्कि किसी परिवार की उम्मीदों को भी संबल देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में खादी की लोकप्रियता और बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यूनेस्को सूची में शामिल हो छठ पर्व

मोदी ने बताया कि सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रयास से कोलकाता की दुर्गा पूजा पहले ही इस सूची में शामिल हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों दिलना और रूपा से बातचीत का जिक्र किया जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा पूरी कर साहस और संकल्प का परिचय दिया।

संघ के 100वें वर्ष पर डाक टिकट और सिक्का होगा जारी

आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर केंद्र की मोदी सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ के सम्मान में विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी कर सकते हैं। यह कार्यक्रम दशहरा से एक दिन पहले, 1 अक्टूबर को आयोजित होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी उपस्थित रह सकते है। सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि तैयारी अंतिम चरण में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery