Sunday, June, 21,2026

री-नीट से पहले पिंकसिटी में हाई अलर्ट, 103 सेंटरों पर मॉक ड्रिल

जयपुर: नीट पेपर लीक विवाद से देशभर में मचे बवाल के बाद इस बार RE-NEET (UG) 2026 को लेकर जयपुर प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को राजधानी जयपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल और सघन सर्च अभियान चलाया। पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी निगरानी, सिग्नल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और श्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम से लैस किया गया है।

रविवार को आयोजित होने वाली RE-NEET (UG) परीक्षा में जयपुर जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर 37,108 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 84 राजकीय और 19 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां 25,900 अभ्यर्थी राजकीय केन्द्रों और 11,208 अभ्यर्थी निजी केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट पूरी तरह अलर्ट है।

हर सेंटर पर पुलिस की पैनी नजर

राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर पुलिस, एसओजी और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की एंट्री प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। जयपुर के कई केंद्रों पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों को पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है, जहां से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 116 में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर: 0141-22066991

कलेक्टर बोले- 24 घंटे मजिस्ट्रेट की तैनाती

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा के लिए व्यापक प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा को जिला नोडल अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक चन्द्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त आयुक्त-द्वितीय को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की भागीदारी और 24 घंटे मजिस्ट्रेट तैनाती जैसी व्यवस्थाएं परीक्षा को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाएंगी।

ई-मित्र केंद्रों पर नजर

पेपर लीक और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से होने वाली संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 300 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी ई-मित्र केंद्र या संदिग्ध गतिविधि को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

प्रशासन की तैयारी

मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताए जाने के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में लाने की अनुमति दी गई है। वहीं रविवार को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और नीट परीक्षा एक ही दिन होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है।

चार बड़े बदलावों के साथ होगी परीक्षा

  • अब परीक्षा अवधि 3 घंटे की बजाय 3 घंटे 15 मिनट होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
  • गणना और रफ कार्य के लिए अब दो की जगह चार रफ पेज उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • फर्जी अभ्यर्थियों की एंट्री रोकने के लिए आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। हालांकि तकनीकी कारणों से सत्यापन नहीं होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित अंडरटेकिंग देकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
  • सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों की निगरानी सीधे एनटीए मुख्यालय, नई दिल्ली से की जाएगी। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery