Sunday, June, 21,2026

रणथंभौर में 'शक्ति' के शावक ने किया हिरण का शिकार

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में शुक्रवार शाम पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जोन नंबर 4 और 5 में सफारी के दौरान बाघिन टी-111 'शक्ति' अपने दो शावकों के साथ नजर आई। इसी दौरान उसके एक शावक ने हिरण का शिकार किया, जिसे देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे। शिकार के बाद बाघिन शक्ति और दोनों शावक काफी देर तक शिकार के पास मौजूद रहे। तीनों ने बारी-बारी से शिकार खाया और बाद में आपस में अठखेलियां करते दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शावक शिकार करते और उसके बाद खेलते नजर आ रहे हैं। करीब आठ वर्ष की बाघिन शक्ति इन दिनों अपने लगभग एक साल के दोनों शावकों को जंगल में जीवित रहने और शिकार करने के तरीके सिखा रही है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार हिरण बड़ा और ताकतवर शिकार माना जाता है, इसलिए इतनी कम उम्र के शावक द्वारा इसका शिकार करना विशेष माना जा रहा है। सफारी पर आए पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बाघिन शक्ति रणथंभौर की प्रसिद्ध बाधिन 'मछली' के वंश से जुड़ी हुई है। वह बाघिन टी-19 'कृष्णा' की बेटी है और उसकी टेरिटरी जोन 4 व 5 में फैली हुई है।

बकरियां चराने गई महिला पर लेपर्ड का हमला, गंभीर घायल

प्रतापगढ़। धमोतर थाना क्षेत्र के मऊड़ीखेड़ा गांव में शनिवार को लेपर्ड के हमले में एक महिला घायल हो गई। घायल बगदी बाई मीणा (पत्नी शंकर मीणा) गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान एक लेपर्ड ने बकरियों पर हमला करने का प्रयास किया। बकरियों को बचाने के लिए महिला ने लेपर्ड पर पत्थर फेंका, जिससे वह उग्र हो गया और महिला पर झपट पड़ा। हमले में महिला के हाथ, पैर और पेट पर गहरे घाव हो गए। घायल अवस्था में भी बगदी बाई ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर चालक मौके पर पहुंचा। लोगों को देख लेपर्ड जंगल की ओर भाग निकला। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery