Tuesday, July, 14,2026

ट्रस्ट में पहली बार CEO की भर्ती... हिंदू होना जरूरी

नई दिल्ली/अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को अपने 6 साल के इतिहास में पहली बार चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद के लिए भर्ती निकाली है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर के चढ़ावे में हुए कथित गबन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सीजेआई सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी. मोहना की पीठ ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। चढ़ावा चोरी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने को लेकर राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत चार अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को भरोसा दिया कि एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। उधर, अयोध्या की विशेष अदालत ने मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।

सीईओ भर्ती की मुख्य शर्तें

ट्रस्ट की अधिसूचना के अनुसार, सीईओ पद के लिए आवेदक का हिंदू होना अनिवार्य है।

  • आयु सीमा: 50 से 70 वर्ष के बीच।
  • शैक्षणिक योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन ।
  • आवेदन की अंतिम तिथिः 18 जुलाई 2026 (शाम 4 बजे तक)।

बद्रीनाथ चढ़ावा मामलाः निलंबित कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के मामले में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है। नौटियाल को उसके घर से अरेस्ट कर पूछताछ के लिए बद्रीनाथ लाया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery