Monday, August, 24,2026

राखी भेजने के लिए रविवार को भी खुले रहे डाकघर

जयपुर: रक्षाबंधन पर दूर रहने वाले भाई-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर से प्रदेशभर में रविवार को भी विशेष व्यवस्था की गई। जयपुर सिटी डिवीजन के सभी डाकघरों में 23 अगस्त को राखी की बुकिंग के लिए विशेष काउंटर खुले रहे। छुट्टी के दिन भी लोग डाकघरों में पहुंचे और अपने भाई-बहनों के लिए राखियां भेजीं। डाक विभाग ने राखियों को सुरक्षित भेजने के लिए 10 और 15 रुपए के वाटरप्रूफ लिफाफे तथा 30 रुपए का विशेष बॉक्स उपलब्ध कराया। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में जयपुर सिटी डिवीजन में 746 डाक आर्टिकल, 84 पार्सल और 215 अंतरराष्ट्रीय आर्टिकल की बुकिंग हुई। इस तरह कुल 1045 आर्टिकल और पार्सल बुक किए गए। डाक विभाग की विशेष व्यवस्था से शहरवासियों को छुट्टी के दिन भी राखी भेजने की सुविधा मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery